Loading...

नागपुर में विद्यार्थियों के लिए जीवन रक्षक सी.पी.आर. प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित


समाज सेवा एवं जनहित के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ नागपुर मेट्रो द्वारा दिनांक 25 फरवरी 2026 कोअन्नासाहेब गुंडेवार महाविद्यालय, काटोल रोड, छावनी, नागपुर में विद्यार्थियों हेतु जीवन रक्षक सी.पी.आर. (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियालाॅजीस्टस् नागपुर शहर शाखा  के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की शुरुआत में एनेस्थीसियोलॉजी सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. सचिन माकड़े ने सी.पी.आर. के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना, तालाब या स्विमिंग पूल में डूबना, भवन ध्वंस, रेल दुर्घटना तथा औद्योगिक दुर्घटनाओं जैसी आपात स्थितियों में सी.पी.आर. जीवन बचाने का अत्यंत प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि समय पर और वैज्ञानिक तरीके से दिया गया सी.पी.आर. किसी भी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है।


एनेस्थीसिया विभाग की टीम में डॉ. वृशाली पांचालवार, डॉ. पल्लवी मेश्राम, डॉ. जैन तथा अन्य डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज से उपलब्ध कराए गए डमी मॉडल की सहायता से सी.पी.आर. का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए बैच में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें आत्मविश्वास मिला है और वे आपातकालीन स्थिति में किसी का जीवन बचाने में सक्षम बन सकते हैं।

डॉ. विजय आकुलवार (पूर्व प्राध्यापक, एनेस्थीसियोलॉजी विभाग) इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य प्रेरक रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री पाटिल ने डॉक्टरों एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता महेश सिंह, डॉ. श्याम बाभुलकर, डॉ. किरण सावजी, श्री अनिल देशमुख, श्री बोरकुटे सहित अन्य रोटेरियन उपस्थित रहे। रोटरी क्लब ऑफ नागपुर मेट्रो के अध्यक्ष डॉ. विवेक गाडगे ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी सिद्ध हुआ।
समाचार 4088933393635486011
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list