सक्करदरा व्यापारी संघ के होली मिलन में ठहाकों की बौछार
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_62.html
नागपुर। सक्करदरा व्यापारी संघ की कार्यकारिणी का होली मिलन समारोह ओमनगर स्थित चौधरी पैलेस परिसर पर आयोजित किया गया जिसमें ठहाकों की बौछार हो गई। आगंतुकों का स्वागत सुधाकर राऊत और संदेश चौधरी ने किया। डिस्पोजेबल पेपर प्लेट और कप के बने आकर्षक हार से अध्यक्ष सतीश चौधरी और कविता चौधरी का मस्ती भरा स्वागत किया गया।
कवि अनिल मालोकर ने हास्य व्यंग्य की रचनाएं प्रस्तुत कर समा बांध दिया ।इनमें गाय छाप पति,विवाह योग्य युवक की अभिलाषा आदि ने धूम मचा दी।परस्पर गुलाल लगाकर होली की रंगबिरंगी शुभकामनायें दी गईं। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा ने किया। आभार राजू कावले ने माना। कार्यक्रम में विलास वैतागे, संकेत चौधरी, अभिजीत शाहू, बलबीर,दक्ष, प्रिंस चौधरी आदि की उपस्थिति रही।
