समाज की शान कर्तबगार दिव्यांग महिलाओं व बेटियों का सम्मान
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_73.html
आसमान फाऊंडेशन नागपुर व आसमान महिला को-ऑप क्रेडिट सोसायटी जि. नागपुर द्वारा जागतिक महिला दिवस का आयोजन
नागपुर। विदर्भ क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यों में अग्रेसर संस्था आसमान फाऊंडेशन नागपुर तथा आसमान महिला को-ऑप क्रेडिट सोसायटी जिला नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में महल झेंडाचौक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. संस्था द्वारा इसे विशेष बनाते हुए समाज में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत दिव्यांग महिलाएं व बेटियां जो दिव्यांग, कर्णबधिर, मूकबधिर, विकलांग, मतिमंद होने के बाद भी समाज में अपना स्थान बनाने में सफल हुई है, उनके कार्यों का सम्मान किया गया.
कार्यक्रम का आतिथ्य डॉ रुचि जैन चिकित्सक एवं होप फॉर होपलेस अभियान के अंतर्गत गत 10 वर्षों से दिव्यांगो की सेवा में समर्पित समाजसेविका तथा विशाखा पाध्ये संगीत शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत होने के साथ गरीब व जरुरतमंद बच्चों को नि:शुल्क संगीत शिक्षा प्रदान कर रही सेवाभावी ने किया.
मंच पर मेघा गिरहे, अध्यक्ष आसमान महिला क्रेडिट सोसायटी जिला नागपुर, डॉ रवि गिरहे अध्यक्ष आसमान फाऊंडेशन, नरेश शेंडे सचिव, दिनेश टेकाडे, जयश्री वडोदकर, प्रमोद हेडाऊ उपस्थित थे. दीप प्रज्वलन व स्वागत गीत प्रस्तुति के साथ प्रारंभ हुए एक कार्यक्रम में महिला शिक्षा की प्रणेती क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया. कार्यक्रम का सफल संचालन विभा विंचुरकर, आभार प्रदर्शन डॉ. साधना थोते व स्वागत गीत मधुरा कोलारकर द्वारा प्रस्तुत किया गया.
कार्यक्रम में समाज में कार्यरत दिव्यांग महिलाएं व बच्चे जिसमें सुप्रसिध्द अधिवक्ता नंदिता रविंद्र त्रिपाठी – दिव्यांग महिला, कु पूजा मिलमिले – शास्त्रीय संगीत विशारद व दूरदर्शन में सेवारत – दिव्यांग महिला, कु. सुहा अविनाश सोनूले उम्र 10 वर्ष – पॉवरलिफ्टिंग में अनेक पुरस्कार प्राप्त विकलांग खिलाडी, कु. राधा श्रीकांत देशपांडे – आर्ट, क्राफ्ट, पेंटिंग व डांस क्षेत्र में उत्तम कार्य करनेवाली मतिमंद कलाकार, भाग्यश्री तितरमारे – कर्णबधिर होकर भी आर्ट, क्राफ्ट सह ब्यूटी पार्लर चलानेवाली महिला, कु. रुखमा गणपत भोयर कर्णबधीर कामकाजी महिला मूकबधीर निवासी शाळा सावनेर, कु. दिपाली गंगाधर गोखे, कर्णबधीर होकर भी सावनेर में सहायक कला शिक्षक पद पर कार्यरत, कु. वर्षा हेमराज भलावी वर्ग 4 था कर्णबधीर होकर रनिंग में गोल्ड मेडलिस्ट तथा शिक्षा ग्रहण करने के जिद से सावनेर मूक बधीर शाला में प्रवेश करनेवाली प्रभावी दिव्यांग लडकियों व महिलाओं को स्मृतीचिन्ह व भेटवस्तू देकर सम्मनित किया गया.
अध्यक्ष डॉ रवि गिरहे द्वारा इस अवसर पर संस्था की ओर से अनेक वर्षों से निराधार, गरीब, वंचित, दिव्यांग, आदिवासी बच्चों व महिलांओं के लिए किए जा रहे सामाजिक उपक्रमों की जानकारी दी गई. साथ ही शीघ्र गरीब, निराधार वृध्द व सामान्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृध्दाश्रम का कार्य प्रारंभ करने की योजना की जानकारी दी गई. इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, सदस्यगण व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए. कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पायल काळे, मेघा गिरहे, विभा विंचुरकर, डॉ. साधना थोते, नरेश शेंडे द्वारा अथक प्रयास किए गये.




