Loading...

पदभार ग्रहण करने से पहले सत्कार स्वीकारना नैतिक रूप से उचित नहीं : डॉ. गिरीश गांधी

यशवंतराव चव्हाण सेंटर द्वारा आयोजित निबंध एवं रील प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

नागपुर। विदर्भ साहित्य संघ के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने के बावजूद, जब तक आधिकारिक पदभार ग्रहण समारोह संपन्न नहीं हो जाता, तब तक मुझे अध्यक्ष के रूप में सत्कार स्वीकार करने का नैतिक अधिकार नहीं है," ऐसा स्पष्ट मत नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. गिरीश गांधी ने व्यक्त किया। यशवंतराव चव्हाण सेंटर, नागपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय निबंध एवं रील प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में वे बोल रहे थे। 

हिंगणा-वाड़ी रोड स्थित एम.आई. क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एड. अभिजीत वंजारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर डॉ. गांधी ने कहा कि विदर्भ साहित्य संघ का अध्यक्ष चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन संस्था की परंपराओं और मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए पदभार संभालने से पहले सत्कार लेना उचित नहीं होगा। उन्होंने आयोजकों के स्नेह और शुभकामनाओं को स्वीकार करते हुए इस आयोजन को एक स्नेह-मिलन का रूप दिया। 

इस कार्यक्रम में डॉ. गिरीश गांधी के साथ ही विदर्भ साहित्य संघ के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य बाल कुलकर्णी और अनिल इंदाने का भी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अभिनंदन किया गया। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित निबंध और रील प्रतियोगिता के विजेताओं को भी इस दौरान पुरस्कृत किया गया।

समारोह में यशवंतराव चव्हाण सेंटर के पदाधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं। इनमें प्रमुख रूप से महेश बंग, डॉ. कोमल ठाकरे, डॉ. मंजुषा गिरी, खुशाल कापसे, राजाभाऊ टाकसाले, रवि देशमुख, डॉ. अभय महांकाल, रेखा दंडीगे-धिया, शशिकांत मोहिते, निलेश खांडेकर और कीर्ति कालमेघ-वनकर श्रीकृष्ण चंडक, श्रीराम काळे,रमेश बुरकुटे, प्रकाश ईटणकर प्रभाकर देशमुख दिवाकर दळवी संदेश सिंगलकर, रूपाली मोरे, विनय तापडिया, संजय पालीवाल कन्हैया मंत्री हेमंत शर्मा  शामिल थे। कार्यक्रम का सफल संचालन कीर्ति कालमेघ ने किया और आभार प्रदर्शन खुशाल कापसे द्वारा किया गया।

समाचार 6038982985535987699
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list