अस्तित्व फॉउंडेशन का महिला शक्ति मिलन संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_78.html
नागपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्तित्व फाउंडेशन महिला मंडल की ओर से महिला मंडल अध्यक्षा सौं मंजु प्रकाश हेडाऊ के मार्गदर्शन में एवं श्रीमती शिलाताई कोहले इनके विशेष देखरेख में महिला शक्ति मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला दिवस के इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान एवं उनके योगदान और उनके सशक्तिकरण को याद किया गया। इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि भारतीय जनता पार्टी की नगरसेविका सौ. रेखाबाई गिरधारी निमजे, बैंक ऑफ बरोदा के निवृत्त अधिकारी सौ. आरतीताई राजेश संत मैडम तथा अस्तित्व फाउंडेशन महिला मंडल की सचिव श्रीमती शिलाताई कोहले मैडम एवं बडी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित थी।
कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन के साथ सुंदर गीत द्वारा भारतमाता को पुष्पहार अर्पण कर की गई। इस महिला दिवस के कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि रेखाताई ने कहा की, ‘नगरसेविका होने के नाते मैं हमेशा यही प्रयास करती हूँ कि हमारे क्षेत्र की महिलाएँ शिक्षित हों, आत्मनिर्भर बने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। जब महिलाएँ मजबूत होंगी, तभी हमारा समाज और हमारा देश मजबूत बनेगा। इसके साथ साथ यह भी याद रखना चाहिए कि महिलाओं को सम्मान और समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह प्रेरणादायक संदेश से महिलाओं को संबोधित किया गया।
इसके पश्चात सौ. आरतीताई संत मैडम ने अपने सुंदर वाणी से महिला दिवस एवं शिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी महिलाओ को संबोधित किया गया। श्रीमती शिलाताई कोहले ने अपनी मधुर वाणी से महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके महत्व को सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भरता और समान अधिकारों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि समाज में महिलाओं को समान अधिकार, सुरक्षा और सम्मान देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में सौं से ज्यादा संख्या में लोगों ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित महिला शक्ति को सुंदर भेटवस्तू और बालिकाओको शिक्षा सामुग्री देकर सन्मानित गया। इसके बाद अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से मिठाई एवं अल्पाहार का आयोजन किया गया। अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का सुचारू एवं सुंदर सूत्रसंचालन और मेहमानो का धन्यवाद कावेरी हेडाऊ ने अपनी अमोघ वाणी से कर कार्यक्रम को चार चांद लगाये।
कार्यक्रम की सफलताके लिये अस्तित्व फाउंडेशन एवं महिला मंडल के सभी कार्यकर्ता शिलाताई कोहले, सोनू हेडाऊ, रुपाली गोखले, अंतिमा बोकडे, वर्षा हेडाऊ, सुनंदा निनावे, माला जोहरे, सुनीता बोकडे, तारा बोकडे, कावेरी हेडाऊ, शुभांगी बोकडे, भारती हेडाऊ, ऋतिका बावणे, नेहा मुरकुटे, रश्मी कोहले, तेजस्वी हेडाऊ, राजेशजी संत, संजय हेडाऊ, गणेश हेडाऊ, आकाश पखाले, गणेश धकाते , रोहित नंदनवार, प्रमोद हेडाऊ, विशाल बोकडे इत्यादि सभीने उपस्थित रहकर अपना योगदान दिया।


