विश्व महिला दिवस पर पत्रकार भाग्यश्री शर्मा सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_79.html
नागपुर। विश्व महिला दिवस पर भाग्यश्री शर्मा, उप सम्पादक, लोकमत समाचार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। भाग्यश्री शर्मा, जरीपटका निवासी प्रसिद्ध समाजसेवक एवं वरिष्ठ पत्रकार महेशकुमार शर्मा की धर्मपत्नी है।
तिलक पत्रकार भवन ट्रस्ट की ओर से और नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ और नागपुर प्रेस क्लब के मिलकर किए गए आयोजन में, 8 मार्च को इंटरनेशनल महिला दिवस के मौके पर सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में भाग्यश्री शर्मा को सम्मानित किया गया।
सीनियर एडिटर एस.एन. विनोद ने प्रोग्राम की अध्यक्षता की, जबकि म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष शिवानी दानी वखरे मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थीं।
इस अवसर पर शिरीष बोरकर, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, धर्मेंद्र जोरे, जोसेफ राव, विवेक पुराभट, शेखर सोनी, रंजीत देशमुख, मनोहर कोठेकर और वर्षा बसु उपस्थित थे।
