Loading...

एक दिवसीय उर्दू रेखाचित्र लेखन कार्यशाला का आयोजन

नागपुर। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय, नागपुर के स्नातकोत्तर उर्दू विभाग में 23 मार्च सुबह 11:30 बजे एकदिवसीय कार्यशाला उर्दू रेखाचित्र लेखन का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आरंभ विश्वविद्यालय गीत से किया गया। उर्दू विभाग प्रमुख डॉ संतोष गिरहे ने अपने स्वागत उदबोधन में  रेखाचित्र लेखन पर प्रकाश डालते हुए हिंदी रेखाचित्र लेखन और उर्दू रेखाचित्र लेखन पर बात की। 

प्रमुख अतिथि वक्ता डॉ यहयह जमील (विभाग प्रमुख पर्शियन विभाग, केसरबाई लाहोटी महाविद्यालय, अमरावती) ने रेखाचित्र लेखन कार्यशाला का महत्त्व बताते हुए विषय की सराहना की और बताया कि यह विषय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया की रेखाचित्र यह एक ऐसी विधा है, जिसमें कम से कम शब्दों में किसी व्यक्ति, वस्तु या दृश्य का सजीव और मर्मस्पर्शी चित्रण किया जाता है। 

विशेष अतिथि वक्ता डॉ मोहम्मद असरार (सहायक प्राध्यापक, उर्दू विभाग, सेठ केसरीमल पोरवाल महाविद्यालय, कामठी) ने कहा, रेखाचित्र मानस पटल पर चित्र के समान दृश्य उपस्थित कर देता है। इसमें कम से कम शब्दों में गागर में सागर भरने वाली शैली अपनाई जाती है। विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ समीर कबीर ने कार्यशाला का संचालन किया और ग़ुल्फ़ेशन अंजुम ने आभार व्यक्त किया। उर्दू विभाग के सभी विद्यार्थि और शिक्षक उपस्थित थे।

समाचार 7760329392413697968
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list