ब्राह्मण सेना द्वारा मई मे होगा निःशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_845.html
नागपुर। ब्राह्मण सेना फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष भी मई महीने में 51 बटुकों का उपनयन संस्कार का संकल्प लिया है,विगत 5 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परीवार के बटुकों का उपनयन संस्कार निःशुल्क किया जाएगा। उपनयन संस्कार में 9 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के बटुकों का समावेश रहता है।
आयोजन श्री गिता मंदिर काटन मार्केट नागपुर में संपन्न होगा। जिंसके लिए बटुकों का नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, फार्म भरने के लिए ब्राह्मण सेना कार्यध्यक्ष प्रतीक त्रिवेदी के निवास स्थान टेकडी रोड़ सिताबर्डी मे आ कर फार्म प्राप्त कर के भरना होगा। 1 पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की ज़ेरॉक्स कापी साथ लाना अनिवार्य है।
अधीक जानकारी के लिए संयोजक प्रतीक त्रिवेदी 7410072235 / श्रीमती जय माला तिवारी 9689234264 या आप के नजदीकी ब्राह्मण सेना फाउंडेशन से जुड़े सदस्य से भी आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज की मिटींग में यह निर्णय अध्यक्ष की उपस्थिति में लिया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से मनीष त्रिवेदी, जय माला तिवारी, ज्योति अवस्थी, रानु त्रिवेदी, गौरव मिश्रा, प्रतीक त्रिवेदी, निरज शुक्ला, राज मिश्रा, प्रविण पांडे, मनीषा पाठक, सुषमा पांडे, अरविंद अवस्थी, क्रषणमुरारि मिश्रा, शशी मिश्रा, दिपक तिवारी, विजय मोघे आदी संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में तय हुआ है।
