Loading...

डॉ. समीर कबीर का वीडियो एल्बम 'ग़म- ए- आशिकी' हुआ रिलीज़


इंस्टाग्राम पर 50 लाख से अधिक और यूट्यूब पर लगभग 20 लाख मिले व्यूज़

नागपुर। गीतकार और शायर डॉ. समीर कबीर का नया वीडियो एल्बम ‘ग़म- ए- आशिकी’ 20 मार्च 2026 को श्री एन म्यूज़िक से रिलीज़ हुआ है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 50 लाख से अधिक और यूट्यूब पर लगभग 20 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं। इस वीडियो के लिरिक्स (कलाम) डॉ. समीर कबीर ने लिखा हैं, जबकि इस को गाया श्री एन इसकी कंपोज़िशन सुरेंद्र रावल ने की है और म्यूज़िक अरेंजमेंट विनीत कुमार ने किया है।
इससे पहले भी समीर कबीर ने श्री एन के साथ कई वीडियो एल्बम किए हैं, जिनमें ‘अमान दे’, ‘दिल-ए -ज़ार’, ‘रूठ गए, ‘हरजाई’ आ जा रे,आदि शामिल हैं।

यह एल्बम यूट्यूब के अलावा अन्य सभी प्रमुख म्यूज़िक प्लेटफॉर्म जैसे अमेजॉन म्यूज़िक, जियो सावन, एप्पल म्यूज़िक, स्पॉटिफ़ाई, गाना डॉट कॉम आदि पर भी उपलब्ध है, जहाँ से इस गाने को डाउनलोड किया जा सकता है और रिंगटोन भी बनाई  जा सकता है।

समीर कबीर नागपुर यूनिवर्सिटी के उर्दू विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और वे प्रसिद्ध शायर शाहिद कबीर के सुपुत्र है। शाहिद कबीर के क़लामों को लता मंगेशकर, जगजीत सिंह, हरिहरन, चंदन दास, उदित नारायण, राहत फहते अली खान, साबरी ब्रदर्स, अज़ीज़ नाज़ा, अज़ीज़ मिया, चन्दन दास आदि ने अपनी आवाज़ दी है। उनके मशहूर क़लामों में ‘ग़म का ख़ज़ाना’, ‘मैं न हिंदू न मुसलमान’, ‘ठुकराओ अब के प्यार करो’, ‘उसकी गली में', फूलों की बरसात’ आदि शामिल हैं।

वर्तमान समय में समीर कबीर भारत के अन्य ग़ज़ल गायकों और सूफ़ी क़व्वालों के साथ भी काम कर रहे हैं, जिनमें रोशन भारती अनीस साबरी, एन, सुरेंद्र रावल सुर, मंगेश पुणेकर, प्रसन्ना जोशी, आल्हाद काशीकर, शाहज़ेब शैख़ आदि के नाम शामिल है जिनके साथ समीर कबीर के अन्य प्रोजेक्ट शुरू है।
समाचार 3231643731738191930
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list