खेलो इंडिया 'अस्मिता लीग' महिला फेंसिंग तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_543.html
नागपुर। केंद्र शासन के खेलो इंडिया अभियान के तहत 'अस्मिता लीग' महिला फेंसिंग तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन नागपुर फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा किया गया। भारतीय फेंसिंग संघ और महाराष्ट्र फेंसिंग एसोसिएशन के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता रामजीवन चौधरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, महाल, नागपुर में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन डॉ. पीयूष आंबुलकर (क्रिडा अधिकारी, नागपुर महानगर पालिका) के हाथों किया गया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि बादल किशोर राउत (पूर्व अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा नागपुर), सुनील करंजेकर (सचिव, भंडारा जिला तलवारबाजी संगठन) तथा अतिथि गण प्रिया साबले, नंदकुमार धनविजय, दिशांत वालदे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक सुखदेवे ने किया।
ऑफिसिअल में सागर भगत, आकाश ठाकरे, जुनेद खान, सिद्धार्थ ढोणे, आवेश सोमकुवर,यश सोनटक्के , तन्मय सावरकर,और कुणाल शेवरे उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में नागपुर से 120 लड़कियों ने विभिन्न आयु वर्गों में तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने का उद्देश्य है। नागपुर फेंसिंग एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद शोएब ने कहा - यह प्रतियोगिता स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने वाली साबित होगी।
"UNDER-14 (मुली ) इस वयोगट में
फॉईल (FOIL) या प्रकारात
वैदिका इंगोले (1st place),विहाना सूरकर (2nd place), ज्ञानदा सेलोकर ( 3rd place), और इशा खडतकर (4th place)
एपी ( EPEE ) या प्रकारात
अयंदा श्रीवास्तवा (1st place),काव्या शिर्के (2nd place), ईश्वरी बोकाडे ( 3rd place), और तनुश्री ठाकूर (4th place)
सबेर SABRE या प्रकारात
वेदिश्री पोलो (1st place),अनायान्या माने (2nd place), देव्यांशी धारपुरे ( 3rd place),
UNDER-17 (मुली ) इस वयोगट में फॉईल (FOIL) या प्रकारात
आषना चौधरी (1st place), ज्ञानदा सेलोकर (2nd place), ईशा याववरि ( 3rd place), और वैदिका इंगोले (4th place)
एपी ( EPEE ) या प्रकारात
साई बाराई (1st place), तनुश्री ठाकूर (2nd place) इन्सिया अली ( 3rd place), और श्रेया पुषके (4th place)
सबेर SABRE या प्रकारात
श्रावणी मोझरकर (1st place), द्रुवा बाराई (2nd place), वेदिश्री पोलो ( 3rd place), आणि अणावी बनकर (4th place)
UNDER- 19 (मुली ) इस वयोगट में
फॉईल (FOIL) या प्रकारात
आषना चौधरी (1st place), ईशा याववरि (2nd place), रिद्धिमा बोंबट ( 3rd place), और इतिश्री हटवार (4th place)
एपी ( EPEE) या प्रकारात
समृद्धी ठाकूर (1st place),अंतरा डंभारे (2nd place), साई बाराई ( 3rd place), और इन्सिया अली (4th place)
सबेर SABRE या प्रकारात
श्रावणी मोझरकर (1st place), सान्वी निओडींग (2nd place), अणावी बनकर ( 3rd place), और द्रुवा बाराई (4th place)
