Loading...

डॉ. पी. के. देशपांडे को ICTSCON 2026 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड


नागपुर/मुंबई। प्रख्यात कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. पी. के. देशपांडे  (नागपुर) को IACTSCON 2026 में प्रतिष्ठित जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन (Indian Association of Cardiovascular Thoracic Surgeons )भारतीय हृदय वक्ष शल्य चिकित्सकों का संघ द्वारा Jio Convention Centre, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई में आयोजित किया गया।

यह सम्मान नीता मुकेश अंबानी के हाथों प्रदान किया गया। डॉ. देशपांडे को यह पुरस्कार कार्डियोथोरेसिक सर्जरी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, रोगियों की सेवा के प्रति आजीवन समर्पण तथा भारत में हृदय चिकित्सा के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।

IACTSCON 2026 में देश-विदेश से प्रमुख सर्जन, शोधकर्ता और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में डॉ. देशपांडे का सम्मान समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे चिकित्सा समुदाय ने जोरदार सराहना दी।

सहकर्मियों और शिष्यों ने डॉ. पी के देशपांडे के उत्कृष्ट चिकित्सीय कार्य, शैक्षणिक उपलब्धियों और मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अनेक पीढ़ियों के सर्जनों को प्रेरित किया है। यह लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड उनके समर्पण, सेवा और उत्कृष्टता का प्रतीक है।
समाचार 8170654893341370133
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list