Loading...

पंचम यात्रा धुनों कार्यक्रम में झूमे रसिकजन


ज्येष्ठ मित्र मंडल का यादगार नजराना

नागपुर। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था ज्येष्ठ मित्र मंडल की ओर से इंदौरा स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में पंचम धुनों की यात्रा कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। इस यादगार कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र कुकरेजा, विक्रम आहूजा, नारायण डेम्बले, अशोक रामानी, प्रकाश सोनी, नितिन जेसवानी, जीतू बेलानी, राजेश बटवानी, मूलचंद दयारामानी, पहलाज सच्चानी, पुरुषोत्तम रोहड़ा, ब्रजकिशोर अग्रवाल, रमेश संतानी प्रमुखता से उपस्थित थे। सभी का शॉल श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया। प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने व मंच संचालन संगीता दलवानी ने किया। 

धनश्री झा ने कलाकारों का परिचय कराते हुए रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की। गायक कलाकार सुरभी ढोमने, आशीष चोपड़ा, प्रणय कुथे, अनुजा सावजी ने " ये शाम मस्तानी, बड़े अच्छे लगते है, मुसाफिर हूं यारो, रिमझीम गिरे सावन, बचना ए हसीनों, दम मारो दम, पिया तू अब तो आजा, ये जवानी है  दीवानी, जय जय शिव शंकर, यम्मा यम्मा " सहित एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर महफ़िल लूट ली। तबले पर सचिन ढोमने, की बोर्ड पर मंगेश, हर्षद गिटार पर मनोज, कोंगो, तूम्बा पर राजेश, आक्टोपेड पर सुभाष, बासुंरी, सैक्सोफोन पर शिवलाल ने संगत की। साउंड पर ऋषभ ढोमने, वीडियो मयुरेश ने संभाला। आभार लक्ष्मी खिलनानी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में  मनोहर आहूजा, लक्ष्मण पेशवानी, रमेश सचदेव, मनोहरलाल पाहुजा, चुन्नीलाल चेलानी, कमल सेवालानी ने अहम भूमिका अदा की। उक्त जानकारी लक्ष्मण पेशवानी ने दी।
समाचार 3238318131779275420
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list