60 बटुको का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार
https://www.zeromilepress.com/2026/04/60.html
बैसाखी पर्व पर हुआ आयोजन
नागपुर। जरीपटका स्थित संत सतरामदास धर्मशाला में बैसाखी पर्व पर धार्मिक मंत्रोच्चार के मध्य सिंधी समाज के 60 बटुको का सामूहिक रूप से यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। स्वामी चांदूराम साहब, स्वामी खिलूराम साहब दरबार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नगरसेवक वीरेंद्र कुकरेजा, तुलसीदास खुशालानी, श्रीचंद दासवानी, भाई शामनदास तुलस्वानी, मुरलीधर केवलरामानी, विजय मूलचंदानी, अर्जुन चावला, किशन मंगलानी, साई कमल कुमार जग्यासी, द्वारकादास जग्यासी, पूज्य घोटकी पंचायत के अध्यक्ष दादा वलीराम सहजरामानी, शंकर भोजवानी, राधाराम माखीजा, प्रकाश केवलरामानी, अशोक केवलरामानी की उपस्थिति में संतों की आरती, विधिवत रूप से पूजा कर के अरदास के उपरांत सामूहिक जनेऊ संस्कार अनुष्ठान आरंभ हुआ।
कार्यक्रम में न केवल नागपुर बल्कि अन्य शहरों के श्रद्धालुओं ने बैसाखी पर्व पर इस पावन अनुष्ठान में हिस्सा लिया। सिंधी ब्राह्मणों के द्वारा विधिवत रूप से सामूहिक पूजन किया गया। दरबार द्वारा संचालित स्वामी चांदूराम साहब सेवा मंडल, बाबा गोविंदराम साहब बालक मंडली व महिला मंडली के श्रद्धालुओं के सहयोग से अनुष्ठान का आयोजन बेहद सफल रहा। यज्ञोपवीत धारण करने के बाद पूज्य घोटकी पंचायत के अध्यक्ष दादा वलीराम सहजरामानी, कमल कुमार जग्यासी तथा संत मंडली की उपस्थिति में बटुको को पखर पहनाकर सम्मानित किया गया। तदुपरांत महाप्रसाद का वितरण हुआ।