Loading...

हिंगणा में नन्हे-मुन्नों का सजा ‘दीक्षांत समारोह’


देवकीबाई बंग स्कूल में ग्रेजुएशन डे उत्साह के साथ संपन्न

हिंगणा। स्थानीय स्वर्गीय देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल व जूनियर कॉलेज, हिंगणा में केजी टू (KG-II) के विद्यार्थियों का ‘ग्रेजुएशन डे’ (दीक्षांत समारोह) अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अपने शालेय जीवन के शिक्षण के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले नन्हे-मुन्नों का सम्मान इस अवसर पर मान्यवरों के हस्तों किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के कोषाध्यक्ष महेश बंग ने की। साथ ही संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती अरुणा बंग,शशीकांत मोहिते,विद्यालय के प्राचार्य नितीन तुपेकर तथा इशानी मित्रा की प्रमुख उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मान्यवरों के हस्तों दीप प्रज्वलन से हुई तथा इसके पश्चात प्रस्तुत किए गए मधुर स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस समारोह का मुख्य आकर्षण केजी टू के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुति रही। नन्हे-मुन्नों की इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात सभी विद्यार्थियों को मान्यवरों के हस्तों प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर विशेष पदवी परिधान धारण किए विद्यार्थियों का उत्साह द्विगुणित हो गया था। अपने बच्चों के इस प्रथम दीक्षांत समारोह को देखने के लिए अभिभावकों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का सुसंगठित संचालन सीमा पारसे एवं किरण झिले ने किया, जबकि उपस्थितों के प्रति आभार सीमा पारसे ने व्यक्त किया। इस समारोह को सफल बनाने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विशेष परिश्रम किए। विद्यार्थियों की इस सफलता की सर्वत्र सराहना की जा रही है।
समाचार 7958193484642099239
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list