महात्मा फुले जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अभिवादन
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_41.html?m=0
नागपुर। क्रांतिकारी समाजसुधारक, महिला शिक्षा के प्रणेता एवं सामाजिक समता के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 11 अप्रैल को प्रातः 11 बजे नागपुर के कॉटन मार्केट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विनम्र अभिवादन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने महात्मा फुले के कार्यों को याद करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त अन्याय, अंधविश्वास और भेदभाव को समाप्त करने के लिए उनके विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। साथ ही शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।
इस कार्यक्रम में शहर कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें श्याम चौधरी, नागपुर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संतोष सिंह, भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद के राजेश रंगारी, रिजवान अंसारी, समता परिषद की सौ. रेखा कुपाले, पुरुषोत्तम वाडीघरे, संजय शेवाले, गजानन चकोले, कांग्रेस ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष राहुल पलाडे, सावता सहकारी संस्था के अध्यक्ष निलयजी चोपड़े, विजय शेंडे, अरविंद चरलेवार, कैलास जमदाडे, अकिल अहमद, मच्छिंद्र आवळे, राधेश्याम राजपूत, अशोक कुपाले, सौ. शोभा येवले, संगिता अंभोरे, बबीता सोमकुवर, संगीता खोब्रागडे सहित समता सैनिक एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा। उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा फुले के विचारों को आत्मसात कर समाजहित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
