विधायक डॉ. आशीषराव देशमुख के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_80.html?m=0
नागपुर/काटोल। विधायक डॉ. आशीषराव रणजीतबाबू देशमुख के जन्मदिन के अवसर पर काटोल स्थित लता मंगेशकर हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. अनिरुद्ध देवके के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर श्री दिनकरराव राऊत (नर्सिंग प्राचार्य) एवं रेखा रानी सिंह के हाथों दीप प्रज्वलित किया गया।
इस मौके पर श्री बबनराव लोहे, श्री अशोकराव मोहोड, डॉ. रुपल दरक, डॉ. प्रियमवदा सावरकर, डॉ. किशोर ढोबळे, डॉ. कौशल बांद्रे तथा श्रीमती संघमित्रा पाटिल की प्रमुख उपस्थिति रही। इस रक्तदान शिविर में कुल 22 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। लता मंगेशकर हॉस्पिटल, नागपुर की रक्तपेढ़ी टीम तथा समस्त कर्मचारियों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए आयोजित यह रक्तदान शिविर काटोल शहर के लिए प्रेरणादायक साबित हुवा।

