Loading...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद ने मनाई


नागपुर। भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद की ओर से भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर नागपुर स्थित संविधान चौक पर उनके प्रतिमा को माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया।


इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर डॉ. आंबेडकर के विचारों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व की जो नींव रखी है, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के उनके संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ प्रशासन के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कन्हेरे फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष मा. किशोर भाऊ कान्हेरे, परिषद के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रंगारी, श्याम चौधरी, सुरेश गेडाम, परिषद के कामगार सेल अध्यक्ष गजानन चकोले, युवा सेल अध्यक्ष अनिकेत रंगारी, राधेश्याम राजपूत, धनराज फुसे, विजय शेंडे, द्यानेश्वर नाडेकर, संजय शेवाळे, रेखा कृपाळे, संजय जीवने, सुरेश कालभुत, अशोक कृपाळे तथा और भी कार्यकर्ता गण, बडी संख्या मे अनुयायी मौजूद थे।
समाचार 2974090015149712786
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list