माँ रागिणी को किन्नर आखाडा महाराष्ट्र के महामंडलेश्वर पद पर नियुक्ती
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_24.html
नागपुर। माँ रागिणी किन्नर को भारतीय गण वार्ता (भगवा पार्टी) महाराष्ट्र के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तथा किन्नर आखाडा महाराष्ट्र के महामंडलेश्वर के रूप में नियुक्ती की गई भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकांत शुक्ला के प्रमुख उपस्थिती में माँ रागिणी किन्नर को महाराष्ट्र का कार्यकारी अध्यक्ष पद का पत्र दे कर तथा किन्नर आखाडा के संस्थापक ऋषीं अजय दास महाराज ने माँ रागिणी किन्नर को महामंडलेश्वर की उपाधी दी गई।
किन्नर अखाड़े द्वारा महामण्डलेश्वर के पद पर विधिवत् नियुक्त किया जाता है, यह नियुक्ति सत्य सनातन धर्म के प्रचार- प्रसार, धर्म की रक्षा, गौरक्षा, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो के निर्वहन हेतु सभी दायित्यों का पालन करने के उदेश्य से पदान कि जाता है। इस पद की मर्यादा, संगठन के नियमों तथा धर्म परंमरा के अनुसार समस्त सेवाऐं निष्ठा एवं कर्तव्य भाव से पूर्ण की जाएगी, इस शुभकामना के साथ यह प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से कमलेश पाते अक्षय निनावे हर्ष रागिणी, राजीव राठी, पुष्पा निनावे, मेघा कपूर, पूनम चौहान, कीर्ती सावरकर सहित अन्य उपस्थित थे। माँ रागिणी को उनके उज्वल भविष्य के लिये शुभकानाये दी।
