जनसंपर्क : लोकतंत्र का पांचवां स्तम्भ
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_311.html
नागपुर चैप्टर ने किया राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस का भव्य आयोजन
नागपुर। पूरे देश में पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया ने मंगलवार, 21 अप्रैल को उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस मनाया। इस वर्ष की थीम थी ‘जनसंपर्क : लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ’ नागपुर चैप्टर के मित्रों ने भी सिविल लाइन्स स्थित रवि भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। जनसंपर्क गीत के साथ प्रारम्भ इस समारोह के मुख्य अतिथि गजानन निमदेव, सूचना आयुक्त, नागपुर विभाग महाराष्ट्र सरकार थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विनायक महामुनि, IAS मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, नागपुर और श्रीमती शिवानी दाणी वखरे, अध्यक्ष, स्थाई समिति, नागपुर महानगरपलिका थीं। PRSI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) के एस पी सिंह ने) समारोह की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम के दौरान शरद चौधरी, भूतपर्व निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क, महाराष्ट्र शासन का 'जीवन गौरव सम्मान' के साथ विशेष सत्कार किया गया। वरिष्ठ पत्रकार और जनसंपर्क कर्मी डॉ. विनीता प्रदीप ने शरद चौधरी का हस्त निर्मित दीवार घड़ी देकर सम्मान किया। साथ ही, महाराष्ट्र मेट्रो, नागपुर के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अखिलेश हलवे को ‘वर्ष का सर्वोत्कृष्ट जनसंपर्क अधिकारी’ के रूप में सम्मानित किया गया। जिला सूचना अधिकारी विनोद रापतवार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में अतिथियों ने मासिक पत्रिका ‘पॉवर ऑफ़ वन’ के सम्पादक नीरज ओमप्रकाश श्रीवास्तव की पुस्तक ‘भारतीय ज्ञान परंपरा : पत्रकारिता और जनसंपर्क’ का विमोचन किया।
स्वागत भाषण श्री यशवंत मोहिते,नागपुर चैप्टर के अध्यक्ष तथा कुशल संचालन सचिव श्री मनीष सोनी ने किया| आभार प्रदर्शन वरिष्ठ सदस्य मधुसुदन देशमुख ने किया। अवसर विशेष के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के संदेश का वाचन कार्यकारिणी सदस्य अमित बाजपेई ने किया। अतिथियों का स्वागत संयुक्त सचिव प्रसन श्रीवास्तव, अनिल गडेकर, कोषाध्यक्ष शरद मराठे ने किया। समारोह में जनसंपर्क कर्मी, पत्रकार, साहित्यकार, व्याख्याता, वरिष्ठ अधिकारी तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।


