Loading...

विद्योत्तमा फाउंडेशन नागपुर शाखा द्वारा साहित्यकारों का सम्मान


नागपुर। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात मीरा जोगळेकर ने अपनी मधुर वाणी में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विद्योतमा फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध मिश्रा जी ने अपने वक्तव्य में पानी का कितना महत्व है और उसका उपयोग कैसे करना चाहिए ‌इसके महत्त्व को बताया। एक नौसैनिक रह चुके मिश्राजी ने बताया कि भारतीय नौसेना के जवान भले ही समुंदर में रहते हैं लेकिन जल का महत्व  नौसैनिक से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। समुद्र का पानी प्यास नहीं बुझा सकता इसलिए पानी की हर बूंद की कीमत नौसैनिक की तरह सभी को समझना चाहिए। कार्यक्रम की विशेष अतिथि मधुलता व्यास ने 
अंग्रेजी के शब्दों का उच्चारण किस तरह जीवन की नकारात्मक ऊर्जा देता है उदाहरण सहित बताया। वहीं नागपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सागर  खादीवाला ने साहित्य और विदर्भ हिन्दी साहित्य के इतिहास की जानकारी प्रदान की। 


नागपुर की तपती धूप में भी साहित्य के प्रति लगन ने विद्योतमा फाऊंडेशन की नागपुर ईकाई के संतरानगरी के सत्कार समारोह में सभी साहित्यकारों ने अपनी सहभागिता दर्ज की।  लोकमत समाचार पत्र की अर्चना अर्चन को ग़ज़ल और साहित्य में योगदान व अर्चना सोनी को हिन्दी पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया, वहीं प्रवीण डबली जो जलयोद्धा के नाम से जाने जाते है उन्हें सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया, व्यंग्य कविताओं के लिए प्रसिद्ध, नागपुर के नीरज व्यास को सम्मानित किया गया, वहीं सुरेखा खरे, रति चौबे, निर्मला पांडे, सुधा राठौड़, इंदिरा किसलय, कृष्णा द्विवेदी, माधुरी राउलकर, प्रभा मेहता, अविनाश बागड़े, हेमलता मिश्रा 'मानवी' को हिन्दी साहित्य/ छंद साहित्य में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 


पावर ऑफ वन के संपादक नीरज श्रीवास्तव, पीआरआय के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंग, हिन्दी व मराठी दोनों भाषाओं में अपनी कलम से लिखने वाले संतोष पाण्डेय 'बादल' को भी सम्मानित किया गया।
कला के क्षेत्र में अपनी विशेष अदाओं से सबको मंत्रमुग्ध करने वाली संतोष बुध्दराजा को सम्मानित किया गया, समाज में कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा व विवाह में हमेशा सक्रिय रहने के लिए शालेय की पूर्व प्राध्यापिका डॉ. प्रेमलता तिवारी को शिक्षा व समाज क्षेत्र के लिए सम्मानित किया गया।  ज्योति गजभिए और रूबी दास का विशेष रूप से सत्कार किया गया।


रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे ने विद्योतमा फाऊंडेशन की स्थापना और कार्य पर विशेष रोशनी डाली। वहीं नागपुर ईकाई की अध्यक्ष पूनम मिश्रा 'पूर्णिमा' ने कार्यक्रम की रूपरेखा व भविष्य में संस्था का उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त किए। 
कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन ईकाई की महासचिव डॉ. स्वर्णिमा सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में रश्मि मिश्रा, किरण हटवार, रेशम मदान, जिगिना शाह, सुरेश हरड़े आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार नागपुर ईकाई की अध्यक्ष पूनम मिश्रा 'पूर्णिमा' ने किया।
समाचार 3201278949408986963
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list