गंगा की अविरलता बनाएं रखना हमारा मौलिक कर्त्तव्य : किशलय किशोर
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_33.html
जीवनधारा नमामि गंगे और जिला गंगा समिति, वैशाली के तत्वावधान में भव्य गंगा उत्सव का आयोजन
नागपुर/वैशाली। प्रथम गणतंत्र के रूप में अपनी पहचान वैश्विक स्तर पर कायम करनेवाली वैशाली की पुनीत पावन धरा आज साक्षी बनी एक अलौकिक और अविस्मरणीय 'गंगा उत्सव' की। वेदों और मंत्रों की गूंज से सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जिले के युवा उद्यमी, समाजसेवी किशलय किशोर की अगुआई में सीढ़ी घाट हाजीपुर में पहले स्वच्छता अभियान चलाया गया, पौधा रोपण किया गया, जल संचयन की शपथ के साथ- साथ सनातन संस्कृति का बेजोड़ नमूना भव्य गंगा आरती के रूप में शहर के सीढ़ी घाट पर देखने को मिला। जिसमें लगभग हजार से अधिक गंगा सेवकों की उपस्थिति ने समां बांध दिया।
जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत किए जा रहे इस कार्यकम का सम्बोधन जिला गंगा समिति के डीपीओ मुनेश कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से वैशाली में बहुत बडा बदलाव आएगा। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जिले के घाटों और STP आदि की समुचित निगरानी की जा रही है।आने वाले समय में जीवनधारा नमामि गंगे के सहयोग से आयोजन करती रहेगी। उन्होंने उन्होंने किशलय किशोर की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए कहा की आज के इस अभूतपूर्व आयोजन ने यह साबित कर दिया कि किसलय किशोर की नेत्तृत्व क्षमता अद्भुत और जन पक्षधरीय है।
डॉ रजनी प्रभा, राष्ट्रीय महासचिव ने अपने वक्तव्य से लोगों थी। को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने प्रति व्यक्ति एक पेड़ लगाने की अपील भी की। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद की अध्यक्ष संगीता कुमारी की उपस्थिति रही, उन्होंने मुख्य रूप से जल संरक्षण हेतु महिलाओं को आगे आने का आवाहन किया, आयोजन समिति के अध्यक्ष किशलय किशोर ने कहां की इस कार्यक्रम को करने का मुख्य उद्देश्य लोगों में गंगा स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जारूकता लाना है.
यह महत्वपूर्ण पहल जल शक्ति मंत्रालय दिल्ली और जिला गंगा समिति की अध्यक्ष वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में किया गया है. जिसका नेत्तृत्व युवा समाजसेवी किशलय किशोर ने किया। कार्यक्रम में संस्था और जिला गंगा समिति के और भी गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही। जिसमे प्रियंका सिन्हा डॉ अर्चना त्रिपाठी, प्रियंका कुमारी, जिलाध्यक्ष प्रीतम कुमार झा, रविरंजन कुमार, राजा उत्सव, अंशु सिंह, निखिल राय, पिंटू पांडेय, प्रजीत वर्मा, राजू निषाद, सहित हजारों लोगों की उपस्थिति रही।
