दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में बिदाई समारोह
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_35.html
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में एम. ए हिंदी ,बी. ए. तथा बी. कॉम. अंतिम वर्ष की छात्राओं का 'बिदाई समारोह' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप जुही लालवानी तथा प्रीती आर्य उपस्थित थी। उनका स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऋतु तिवारी ने शाल श्रीफल और पौधा देकर किया। प्रमुख अतिथि ने छात्राओं को आशीर्वचन दिया और कहा कि मस्ती के साथ-साथ पढ़ाई भी जरूरी है। प्राचार्या ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, 'अपनी मेहनत, संघर्ष, बुद्धि, नए विचार और सोच को जो जन्म देते हैं वही अपने लक्ष्य तक पहुंचते रहते है वहीं आगे बढ़ते है। प्रशासक का भी उन्होंने धन्यवाद माना।
मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सत्य के मार्ग पर चलने से ही सफलता प्राप्त होती है स्वयं के प्रति ईमानदार रहना और लगातार परिश्रम से ही परिवर्तन संभव है | हमेशा कुछ ना कुछ पढ़ते रहे |महाविद्यालय के बी ए अंतिम वर्ष की छात्रा कु. नंदिनी निनावे , बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा कु खुशबू क्षीरसागर और एम. ए.अंतिम वर्ष की छात्रा कु दिया दीपिका प्रसाद को बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड मिला। बी ए फाइनल की छात्रा राजकुमारी दख्खनवार और सानिया खान इनोने अपना मनोगत व्यक्त किया । बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा कुमारी भूमिका सलामे ने अपना मनोगत व्यक्त किया।
इस मौके पर छात्राओं ने एकल नृत्य, समूह नृत्य व फैशन शो का प्रदर्शन किया। नृत्य में प्रथम पुरस्कार बीकॉम की छात्रा को मिला । और द्वितीय पुरस्कार बी .ए. की छात्राओं को मिला तृतीय पुरस्कार बी ए फर्स्ट ईयर वालों को मिला। अतिथि तथा प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन चैताली सहारे ने किया। तथा आभार प्रदर्शन बी ए की छात्रा कु श्रुति सिंह ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन, प्रोफेसर डॉ. सुजाता चक्रवर्ती और प्रोफेसर डॉ सुजाता साखरे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविधालय की सभी प्राध्यापिकाये, कर्मचारी वर्ग तथा छात्राओं का सहभाग रहा।
