खामला रामभक्त हनुमान मंदिर में महाआरती
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_4.html
हजारों ने लिया लंगर महाप्रसाद का आनंद
नागपुर। हनुमान जयंती के पावन उपलक्ष्य में स्व. किशनचंद तोतवानी चौक, खामला में स्थित रामभक्त हनुमान मंदिर में महाभिषेक से धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सुबह से देर रात भक्तों का दर्शनार्थ तांता लगा रहा। शाम को अधि. उदय ढबले के हाथों महाआरती हुई। प्रमुखता से मनपा जलप्रदाय समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश तोतवानी, नगरसेवकद्वय अमोल श्यामकुले, ईश्वर ढेंगरे, महेश उपदेव की उपस्थिति रही। संयोजक पंजू तोतवानी के अनुसार लंगर, महाप्रसाद का हजारों भक्तों ने लाभ लिया।
धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने में रमेश, राहुल, कन्हैया, अजय, आकाश तोतवानी, राजू गंगवानी, हरीश आसुदानी, दिनेश रत्नानी, पंकज वरदानी, योगेश समुन्द्रे, लखन अटरे, राजन उम्बरंगी, सीजर, लालू महानंदे, आशु नारायणी, श्याम चौधरी, रोशन नानवानी, धनराज, पपु गंगवानी, तुलसी काका सहित सदस्यों का सहयोग रहा।
