Loading...

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने रामनारायण मिश्र की राष्ट्रीय सलाहकार पद पर की नियुक्ति


नागपुर। सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय रामनारायण मिश्र की अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से राष्ट्रीय सलाहकार तथा महाराष्ट्र प्रभारी के पद पर नियुक्ति की गयी है। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट ने की है। संस्था ने उनके सामाजिक हुए सेवा कार्य को ध्यान में रखते यह नियुक्ति की है। संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप समाज हित, राष्ट्रधर्म तथा सेवा भावना से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। इस नियुक्ति से संगठन के कार्य को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी, ऐसा विश्वास पदाधिकारियों ने व्यक्त किया है।

इस बीच, रामनारायण मिश्र इन पर पहले भी राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है साथ ही साथ ब्रह्मराष्ट्र ऐकम विश्व महासंघ काशी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के रूप में वे अपनी सेवाएं दे ही रहे हैं वे अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर भारतीय संघ, नागपुर के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा, उन्होंने बृहस्पति मंदिर कान्होलीबारा तथा जय महाकाली सेवा मंडल (वर्धा) जैसी संस्थाओं के ट्रस्टी पद को सुशोभित किया है तथा साईंबाबा सेवा मंडल नागपुर के पूर्व विश्वस्त के रूप में भी कार्य किया है।
समाचार 4194360638919232989
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list