हनुमान जन्मोत्सव पर महाप्रसाद
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_40.html
नागपूर : अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीराम भक्त महाबली भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा भक्तिमय वातावरण में भजन-कीर्तन एवं महिलाओके लिये संगीत खुर्ची के साथ विविध कार्यक्रमो का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अस्तित्व फाउंडेशन के सदस्यों ने बता या कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में एकता, श्रद्धा और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।
इस कार्यक्रम में उपस्थित संजय हेड़ाऊ, गणेश हेड़ाऊ, किशोर निनावे, जयदेव हेड़ाऊ, होमेश पखाले, मोहन हेड़ाऊ, गणेश धकाते, राजेश रणदिवे, सोनू हेड़ाऊ, रूपाली गोखे, प्रीति हेड़ाऊ, कावेरी हेड़ाऊ, नंदकिशोर नंदनवार, रोशन नंदनवार, अजय पराते, रोहित धार्मिक, मनीष खेताडे, प्रियांशु नंदनवार आदी कार्यकर्ता थे |
