संत केशवदास की जयंती श्रद्धा सहित मनाई
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_52.html
महिलाओं ने किया सुखमणि साहिब का पाठ
नागपुर। जरीपटका स्थित संत वसणशाह दरबार में ब्रह्मलीन साईं केशवदास साहिब की जयंती धूमधाम से मनाई गई. महिला भक्त मंडली ने सुखमणि साहिब का सामूहिक पाठ किया. दरबार के प्रमुख साईं कमल कुमार जग्यासी ने सत्संग-कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया. उन्होंने संतों की महिमा का बखान करते हुए कहा कि उनके जनहितकारी कार्य कभी भुलाए नहीं जा सकते.
साईं केशवदास साहिब ने आजीवन मानव सेवा की. प्रारंभ में संतों की आरती एवं अरदास हुई. साईं केशवदास के जयकारे लगाकर केक काटा गया. सफलतार्थ साईं मोहनलाल, साईं ठाकुरदास जग्यासी, सुरेश जग्यासी, सनी साई, राजा जग्यासी, यश कुमार साईं, तरुण जग्यासी आदि ने सामूहिक रूप से विश्व-शांति की प्रार्थना की. तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ.
