दत्त नगर बेसा मे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_55.html
नागपुर। भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी का 135 वा जन्मदिन धूमधाम से आदित्य विहार दत्त नगर बेसा नागपुर मे सामाजिक एकता बहुददेशीय संस्था की ओर से आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्षा दीपाली गाना एवं सचिव सीमा मेंढे एवं उनकी कार्यकारिणी की बहनों ने मिलकर बहुत ही शानदार आयोजन किया।
इस अवसर पर बाबा साहेब आबेडकर की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा गौतम बुद्ध की प्रतिमा एवं अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात छोटे- छोटे बच्चों ने आबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला, कुछ बच्चियों ने नृत्य भी प्रस्तुत किये, सीमा ताई मेढे का सुन्दर गीत सुनाकर वाहवाही लूटी, दीपाली गाणार ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया। डॉ कविता परिहार ने कार्यक्रम की खुले दिल से सराहना की दुरुगकरजी ने आश्वासन दिया आप लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं जो भी मदद लगेगी, मैं करने को तैयार हूं।
इस अवसर पर इंदूताई सेलोकर, राजकुमारी बनपूरे, भारती भोगे, वर्षा बरगट, अश्विनी नगराले, प्रीति ताकसांडे, माया माटे, मेघा कोरवते, रंजना खडसे, रंजना गोडाणे, स्वाति बहादुरे, आशा मंडामे, माया गोडबोले, किरण धारगावे, कामले, गायकवाड, दाभाड़े, सिरसाट आदि महिलाओं एवं पुरुषों से पंडाल खचाखच भरा था सुरुचि भोजन के पश्चात अश्वनी ने सबका आभार माना, कार्यक्रम समाप्ति घोषणा की गई।


