आर्टीस्ट क्रियेशन की और से निःशुल्क अभिनय कार्यशाला
नागपुर। संत्रा नगरी कि कलाकार तैयार करने वाली संस्था आर्टिस्ट क्रियेशन और लोहिया अध्ययन केंद्र के सहयोग से सुभाष रोड, गीता मंदिर के पास लोहिया अध्ययन केंद्र में निःशुल्क नृत्य, फिल्म व नाट्य अभिनय कार्यशाला कि दुसरी बॅच दि. 24 एप्रिल से सूरू हो रही है. नवोदित कलाकार महिला, पुरूष व बच्चों को प्राथमिकता दि जायेगी. कार्यशाला का समय शाम 6 से 8 बजे तक रहेगा.
कार्यक्रम कि संयोजिका सुवर्णा नलोडे ने बताया कि कार्यशाला में मार्गदर्शन के लिये फिल्म निर्देशक, लेखक, गितकार व रंगकर्मी कमश: नितीन बनसोड, श्री कुक्की चौहान, अनुप श्रीवास्तव, आनंद शर्मा, शक्ती रतन, संजय कुमार, प्रदिप पाराशर, राजेंद्र शुक्ला, आदेश जैन व अन्य विधाओंसे जुडे लोग प्रशिक्षण देंगे. कार्यशाला के प्रशिक्षणार्थीयों को डायरेक्टर यश चोहानजी द्वारा मार्गदर्शन व सर्टिफिकेट दिया जायेगा. अधिक जानकारी हेतू मो.क्र. 9370284041 पर संयोजिका सुवर्णा नलोडे से संपर्क कर सकते है.