गायत्री परिवार की कलश एवं अखंड ज्योति यात्रा का किया भव्य स्वागत
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_62.html
नागपुर। गायत्री परिवार, नागपुर की ओर से कलश एवं अखंड ज्योति यात्रा का भव्य स्वागत सत्यसाई सोसायटी, ससाणे लेआउट में उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में महिलाओं ने सुंदर रंगोली बनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गायत्री मंत्र के निनाद से पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक आरती की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर सुनीता श्रीवास्तव, सुनंदा रीनायत, विजू देने, लता राऊत, मोनिका राऊत, मीनाक्षी राऊत, वक्षाला राऊत, प्रतिमा मिश्रा, योगिता राऊत, पुस्तकला रीनायत, शुभांगी गौतम, दीपिका चौधरी, पल्लवी कांबडे, मनीष चौधरी, रोहित श्रीवास्तव, विवेक मेंढी, बंटी राऊत, रत्ना काकड़े, दुलीचंद राऊत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

