स्थापना दिन पर गूंजे साईंबाबा के जयघोष
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_682.html
बाबा के भंडारे का भक्तों ने लिया लाभ
नागपुर। सिंधी कॉलोनी स्थित साई मंदिर के 21 वे स्थापना दिवस पर चंद्रकांत गाजरानी, अनिल गाजरानी, गोकुल गाजरानी के संयोजन में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. प्रथम दिन राधाकृष्ण भक्त परिवार के कीर्तन का आयोजन हुआ. दूसरे दिन सुबह सुबह अभिषेक के उपरांत महाराज विजय शर्मा के आचार्यत्व में महायज्ञ हुआ. शाम को संजय म्यूजिकल पार्टी के संजय उदासी ने साईँ भजनों की शानदार प्रस्तुति दी. परिसर ॐ साईँ राम के जयघोषों से गूंज उठा.
इस अवसर पर डॉ. विंकी रुघवानी, पार्षद अमोल श्यामकुले, माया हाडे, रितेश गावंडे व पल्लवी श्यामकुले, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मोहन चावला, विनोद जेठानी, लक्ष्मी झा सहित सैकडों भक्तों ने साई के दरबार मे अपनी हाजरी लगाई। अंत साई भक्तोँ में लंगर महाप्रसाद का वितरण हुआ. विक्की, गुलशन, रजत गाजरानी, उत्तम गलानी, लधाराम धामेचा, घनश्याम रामचंदानी, राजेश लछवानी, संतोष कोडवानी सहित साई भक्तों ने सेवा कार्य किया।

