साहित्यिकी में किताबें बोलती है
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_91.html
नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के साहित्यिकी में 'किताबें बोलती हैं' का अत्यंत सफल आयोजन संपन्न हुआ। अध्यक्षता नीलम शुक्ला ने की। सुरेन्द्र हरडे की सरस्वती वंदना के पश्चात - साहित्यिकी संयोजक हेमलता मिश्र मानवी और वरिष्ठ साहित्यकार इंदिरा किसलय ने अतिथि का उत्तरीय से स्वागत किया। आयोजन के दौरान तन्हा नागपुरी ने प्रेम में इमरोज इस पुस्तक से अमृता इमरोज के संस्मरण सुनाये। सुरेंद्र हरडे ने अशोक कौशिक की पुस्तक युगपुरुष वीर सावरकर से ह्दय स्पर्शी अंश सुनाकर कक्ष को आंदोलित कर दिया। रूबी दास ने वरिष्ठ लेखक निर्मला सुरेंद्रन की पुस्तक सहमा हुआ सच से अबोध माँ की करुणगाथा सुनाई। दीपक गुप्ता ने नीरज के मुक्तक से अभिभूत किया।
डाॅ भोला सरवर ने प्राध्यापक डाॅ प्रदीप मेश्राम की ब्राम्ही लिपि की प्राचीनता और प्रागमौर्य अभिलेख से अंश सुनाकर स्तंभित किया। देवयानी ने सूर्यकान्त त्रिपाठी द्वारा अनुवादित रामकृष्ण वचनामृत से उत्तम अंश सुनाये। माया शर्मा ने अंजुलिका चावला की पुस्तक स्मृतियों के दस्तावेज से अतिसंवेदनशील अंश सुनाये। माधुरी राऊलकर डाॅ सागर खादीवाला की पुस्तक काव्य कथा से बेहतरीन अंश दिये। मधुप पांडेय जी की माँ कविता को याद करते हुए कक्ष प्रफुल्लित हो गया। ऊषा देऊलकर ने माधुरी की गजलों की पुस्तक अपने अपने सफर पर से बढिय़ा पढा़। मीरा ने अंजुलिका की स्मृतियों के दस्तावेज से अच्छे अंश सुनाये।
पूनम मिश्रा ने सिंदूरी घाटी के शूरवीर से चित्तथरारक अंश सुनाये। रमेश मौंदेकर ने महेन्द्रनाथ गुप्ता की पुस्तक भजन मंजरी से महाकाल के दर्शन अंश सुनाकर भगवतातार्य अशोक व्यास को आदरांजलि दी। इन्दिरा किसलय ने मन्नू भंडारी की महाभोज से अंश वाचन कर कक्ष को बेतरह सम्मोहित कर दिया। समीर पठान ने हेमलता मिश्र मानवी की पुस्तक सप्तपर्णी"के बढ़िया अंश सुनाये। कार्यक्रम संयोजक हेमलता मानवी ने संचालन के दौरान विविध संदर्भों के साथ कार्यक्रम में बढ़िया तारतम्य बनाये रखा।
हर एक की प्रस्तुति के पश्चात तालियां की गूंज और वाहवाही ने आयोजन की सफलता पर मोहर लगाई। नीलम शुक्ला ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में प्रोग्राम की समीक्षा करते हुए सभी का हौसला बढाया और माधुरी की पुस्तक हमसफर जैसे दिन से गजल पर बात की। अच्छी संख्या में पुस्तक प्रेमियों ने उपस्थिति दर्ज की। फोटो सेशन के पश्चात आभार व्यक्त करते हुये संयोजक संचालक मानवी मिश्र ने कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
