मकाम का मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_594.html
नागपुर। मकाम का मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन मकाम के पदाधिकारियों की उपस्थिति में (ऑन लाइन) सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मकाम की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रचना निगम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता का सफल निर्वहन किया। काव्य गोष्ठी की मुख्य अतिथि मकाम महाराष्ट्र अध्यक्ष डाॅ .अलका अग्रवाल सिग्तिया एवम् विशिष्ट अतिथि मकाम महाराष्ट्र उपाध्यक्ष डॉ कनक लता तिवारी ने अपनी-अपनी रचनाओं के साथ अतिथि पद का मान बढ़ाया।
रितु असाई की सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई जिसे संस्था की अध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा के कुशल संचालन ने पूर्णता प्रदान की। मकाम की जिला अध्यक्ष शगुफ्ता यास्मीन साथ ही हमारे प्रतिभाशाली रचनाकारों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। जिनमें मधु सिंघी, सुषमा अग्रवाल, वंदना सहाय, नीरजा ठाकुर, उमा हरगन, रेशम मदान, रितु असाई, जिगिशा शाह, किरण हटवार, डॉ छाया श्रीवास्तव, अर्चना चौरसिया, विशाखा खंडेलवाल, भारती रावल डॉ कामिनी शुक्ला की प्रमुखता रही। अनेक ज्वलंत विषयों पर यह काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। रेशम मदान के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
