गुरु दीक्षा परिवार के मेधावी विद्यार्थियों को नन्हे गुरु संदीप ने किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_72.html
नागपुर। मुजफ्फरपुर (बिहार) के बंदरा प्रखंड स्थित सिमरा गांव में गुरु दीक्षा शैक्षणिक संस्थान द्वारा 19 अप्रैल 2026 को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बिहार बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ब्रज कुटीर, सिमरा में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक दिनेश प्रसाद यादव, प्रधान शिक्षक अजीत कुमार, आदर्श समाजसेवी मनोज गुप्ता, छोटू कुमार सहित अन्य अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। आंगुतक अतिथियों ने अपने अनुभव द्वारा विद्यार्थियों के बीच शिक्षा का महत्व साझा किया। संस्थान के संचालक संदीप कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को संस्कार, परिश्रम और माता-पिता के सम्मान का महत्व समझाया। संस्थापक प्रवीण मिश्रा एवं नवीन मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थीगण-सन्नी, सौरव, साक्षी, शौर्य, सुधांशु, छोटू, शिवानी, छोटू निषाद, चंदन, शिवांकी, ज्योति, खुशी, अनुष्का, कुंदन, प्रीति, छोटू, रागिनी, राजन, नीतीश, राजा, कृति, तन्नू, पूजा, अंजनी, मुन्नी, अमित, शिवांश, चंदा, करिमा, ऋषि, अंकित, श्वेता, शिवम। श्रोता के रुप में निशा कुमारी, विकास कुमार, सौरभ कुमार, अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
