Loading...

जरीपटका में शोभायात्रा का स्वागत


नागपुर। जरीपटका के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर की ओर से हेमू कालानी चौक से निकाली गई शोभायात्रा में सजीव झांकियां पौराणिक कथाओं पर आधारित राम, सीता व हनुमान की महिमा को साकार कर रही थीं. शुभारंभ नगरसेवक विक्की कुकरेजा, दौलत कुंगवानी, राजा केवलरामानी, रवि चंदवानी, ठाकुरदास जेठवानी, सुरेश नाथानी, तुलसीदास खुशालानी, अधि. माधवदास ममतानी, डॉ. गुरमुख ममतानी, मुरलीधर शर्मा, चुन्नीलाल चेलानी, प्रा. पी.डी. केवलरामानी, घनश्याम गो‌दानी, 

अमर दरियानी, अनिल माखीजानी, आकाश कौशल, मोहन तेजवानी, विजय वरानी, परेश अजवानी, मेलाराम गोदानी, मुरली रामरखियानी, संजय चौधरी, नगरसेविका सुषमा चौधरी की उपस्थिति में भगवान हनुमान के जन्मोत्सव का केक काटकर किया गया. संत मंडली का सत्कार भी हुआ. प्रारंभ में भस्म आरती के साथ भगवान शिव की महिमा का मंत्र उच्चारण किया गया. अयोध्या दर्शन की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. 

कलगीधर सत्संग मंडल, केसरीनंदन ग्रुप, जरीपटका दुकानदार संघ आदि अनेक संस्थाओं का योगदान रहा. जयश्री राम तथा हनुमान के जयकारे लगाए गए. जरीपटका व आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद वापस मंदिर में समापन हुआ. जगह-जगह पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया. धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भक्तों को सारा दिन महाप्रसाद का वितरण किया गया. 
समाचार 2876837621296249011
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list