स्व. देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम स्कूल की 100 प्रतिशत परिणाम की परंपरा कायम
https://www.zeromilepress.com/2026/05/100.html
मनस्वी नन्नोरे 94.20 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम; 8 विद्यार्थी मेरिट में
नागपुर/हिंगणा। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज, 8 मई 2026 को घोषित किया गया। इस परीक्षा में हिंगणा स्थित स्व. देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज ने अपना वर्चस्व सिद्ध करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम की गौरवशाली परंपरा कायम रखी है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 102 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और सभी विद्यार्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय ने अपने शत-प्रतिशत परिणाम की परंपरा को बरकरार रखा है।
विद्यालय की इस शानदार सफलता में 8 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है, जबकि 39 विद्यार्थियों ने प्राविण्य श्रेणी में सफलता हासिल की है। इनमें कु. मनस्वी नन्नोरे ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शौर्य गोटे ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा हर्षा बोदलखंडे ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त टिपूर पौरकर (91.80%), वंश पुंड (91.60%), कु. जीनत अंसारी (91%), सिद्धी तिवसकर (90.80%) तथा मंदार नन्नोरे (90.40%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय की प्रतिष्ठा में वृद्धि की।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर संस्था के अध्यक्ष रमेशचंद्र बंग (पूर्व मंत्री, महाराष्ट्र राज्य), उपाध्यक्ष अरुणा बंग, कोषाध्यक्ष महेश बंग, विद्यालय के प्राचार्य नितीन तुपेकर एवं समस्त शिक्षकवृंद ने सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन, अपने माता-पिता तथा संस्था के मजबूत सहयोग को दिया।
