स्व. केसरीमल पालीवाल के अर्धाकृती प्रतिमा का लोकार्पण सम्पन्न
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_816.html
नागपुर। पारशिवनी के जेष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सर्वोदय शिक्षण मंडल संस्थापक सचिव स्व. केसरीमलजी पालीवाल (काकजी) इनके अर्धाकृती प्रतिमा का लोकार्पण भुतपूर्व राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित इनके करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
इस समय कार्यक्रम के अध्यक्ष पांदुर्णा के सुप्रसिध्द उद्योगपती अश्विनकुमार पालीवाल, प्रमुख अतिथी के रूप में पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग, पूर्व मंत्री सुनिल केदार, पारशिवनी के नगराधक्षा सौ. सुनिता डोमकी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिपक शिवरकर, संस्था के अध्यक्ष संजय पालीवाल, उपाध्यक्ष कस्तुरचंद पालीवाल, सचिव दिपक पालीवाल, सदस्य नाना मेंघरे, निलेश पालीवाल, सौ. धर्मेश्वरी पालीवाल, सौ. सुमनताई पालीवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के उद्घाटक बनवारीलालजी पुरोहित इन्होंने कहा की, उस समय देश के स्वतंत्रता के प्रती इन सेनानीयों के मनमें कीतनी तीव्र इच्छा रही होगी, और उसमें भी सामाजिक कार्य और ग्रामीण आदिवासी क्षेत्र के विद्यार्थीयों के लिए शिक्षा का क्षेत्र उपलब्ध करा देना ये समाज के प्रती समर्पित भाव इस प्रतिमा के दर्शन से ही विद्यार्थीयों मन में हमेशा जागृत रहेंगा । संस्था का काम और प्रगती पर समाधान व्यक्त करते हुए संस्था को शुभकामनाए दी।
इस मौके पर सेवानिवृत्त कला शिक्षक दिपक गायकवाड जिन्होंने प्रतिमा के निर्माण हेतू मार्गदर्शन किया उनका संस्था के माध्यम से सत्कार किया गया। उपस्थितों को काकाजी के जीवनकार्य का परिचय विकास ढोबळे और शुभदा उराडे इन्होंने कराया। कार्यक्रम का सुत्रसंचालन धनराज राऊत और पुष्पा परतेकी इन्होंने किया। पुष्पाताई पालीवाल ने उपस्थित मान्यवरों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू प्राचार्या हिमांगी पोटभरे, पर्यवेक्षक शंभरकर, विद्या परतेकी, रंजना चौकसे, अर्चना राणे, रोशन लेंडे, कवडू थोटे, संदिप जावळे इन्होंने प्रयास किया।

