Loading...

कल निकलेगी हरे माधव शोभायात्रा, 17 को सत्संग


होगा सतगुरु ईश्वर शाह का नगर आगमन

नागपुर। 12 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा, प्रार्थनाओं और संगतों की अथक पुकार के पश्चात आखिर वह पुण्य घड़ी आ ही गई, जिसका देशभर की संगतें वर्षों से इंतजार कर रही थीं । जीवन मुक्त सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब जी का पावन एवं दिव्य आगमन आगामी 16 एवं 17 मई को नागपुर की पुण्य, तपोमयी और आध्यात्मिक भूमि पर होने जा रहा है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम, सेवा, भक्ति और परमार्थ का विराट आध्यात्मिक महाकुंभ होगा, जहां हजारों श्रद्धालु सतगुरु कृपा की अमृत वर्षा में स्वयं को धन्य अनुभव करेंगे। बाबा जी के करुणामयी, दिव्य एवं अलौकिक सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय ‘हरे माधव संगम’ नागपुर की धरा को भक्ति रस, हरे माधव संकीर्तन और आध्यात्मिक चेतना से सरोबार कर देगा।

16 मई को निकलेगी अलौकिक हरे माधव शोभायात्रा

16 मई की शाम 7 बजे हेमू कालाणी चौक स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर मेन बाजार होते हुए संत सतरामदास धर्मशाला (समाधि), जरीपटका तक भव्य एवं दिव्य हरे माधव शोभायात्रा निकली जाएगी। नागपुर की गलियां ‘हरे माधव’ के जयघोष, संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक उल्लास से गुंजायमान हो उठेंगी. हर कदम पर सतगुरु प्रेम की अनुभूति, हर हृदय में भक्ति की तरंग और हर दिशा में आध्यात्मिक ऊर्जा का दिव्य संचार होगा। 

17 मई को होगा विशाल आध्यात्मिक दिव्य सत्संग

17 मई को शाम 6 बजे से महात्मा गांधी स्कूल, जरीपटका में विशाल हरे माधव आध्यात्मिक दिव्य सत्संग आयोजित होगा. जिसमें हजारों श्रद्धालु एक साथ सत्संग, साधना, सेवा, ज्ञान और भक्ति के अमृत में डूबकर आंतरिक शांति एवं परम आनंद की अनुभूति करेंगे। नागपुर का यह दिव्य आयोजन मानवता, प्रेम, सेवा और सनातन आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत संदेश देगा।
नागपुर में होने जा रहे इस दिव्य आध्यात्मिक महासंगम में देश के अनेक नगरों से श्रद्धालु संगते पहुंचेगी।  छिंदवाड़ा, गोंदिया, रायपुर, भोपाल,  इंदौर, जबलपुर, सिवनी, रीवा, सतना, नागौद, सीधी, शहडोल, छतरपुर, दमोह, सागर, मैहर, बीना, झांसी, कानपुर, बांदा, ग्वालियर, उमरिया, बिलासपुर, मुंबई, कोल्लापुर, पनवेल, जालना सहित अनेक नगरों से संगतें नागपुर पहुंचकर सतगुरु दर्शन एवं सत्संग का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगी।
समाचार 4824797943087579638
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list