विजयिनी सखियों ने सामूहिक हवन का आयोजन कर देवी देवता को 33 बाती का दीप दान किया
https://www.zeromilepress.com/2026/05/33.html
नागपुर। विजयिनी सखी मंच के पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में 'सौभाग्यपूर्ण पल शुभांक- 108 (17)(164) के अंतर्गत, विजयिनी सखी मंच की सखियों ने एक जैसी पारंपरिक पोशाक में अष्टमी के शुभ दिन तेलंगखेड़ी मंदिर में सामूहिक हवन का आयोजन कर श्री मातारानी के श्रीचरणों में स्वयम को भक्ति- भाव से समर्पित किया तथा तैंतीस कोट देवी- देवता को 33 बाती का दीप-दान किया।पीपल, आंवला,बरगद, शमीम तथा नीप के पेड़ की पूजन अर्चन कर दीप दान के पवित्र विधान को श्रीवंदन किया।
विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी मनीषा सराफ़ विजयिनी रिंकू घोष, विजयिनी सुनीता सिंह, विजयिनी राजश्री वाघेला, विजयिनी शीला क्षीरसागर, विजयिनी लक्ष्मी मुरलीधरन, विजयिनी सोनिया करे,विजयिनी राधा यादव, विजयिनी स्वाति कावरे, विजयिनी खुशी घोष, भक्त कनिष्क कावरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। तेलंगखेड़ी मंदिर के पदाधिकारियों का विशेष आभार सौभाग्यपूर्ण पल के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए।


