Loading...

सिंधु युवा फोर्स द्वारा थैलेसिमिया पीड़ितों के लिए 623 युनिट रक्त संकलित


मानवता की मिसाल

नागपुर। शहर में चल रही रक्त की भारी किल्लत को दूर करने के लिए सामाजिक सरोकार निभाते हुए सामाजिक संस्था सिन्धु युवा फोर्स द्वारा जरीपटका स्थित संत सतरामदास धर्मशाला (समाधि साहिब) में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । स्वामी सतरामदास साहिब ट्रस्ट के मार्गदर्शन में जीतू बेलानी, राजकुमार पंजवानी, जीतू कामनानी और दीपक लालवानी के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर में शहरवासियों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया।

शिविर का शुभारंभ विख्यात नूरोसर्जन डॉ. प्रमोद गिरी एवं प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल जवाहिरानी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और एक युनिट रक्त तीन जिंदगियाँ बचा सकता है।

संस्थाध्यक्ष गुड्ड केवलरामानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 623 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। इस शिविर की सबसे बड़ी विशेषता महिलाओं की भागीदारी रही। कुल 163 महिलाओं ने रक्तदान किया जिसमें संस्था से जुड़ी पारिवारिक महिलाओं एवं शहर की स्वयंसेवी महिलाएं भी भी बड़ी संख्या में शामिल थी। महिलाओं के इस जज्बे ने समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की है।

गुड्डू केवलरामानी ने आगे बताया कि इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता करना है जिन्हें नियमित अंतराल पर रक्त की आवश्यकता होती है। शहर में रक्त की कमी के कारण इन बच्चों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए ये विशेष आयोजन उन्हे समर्पित किया गया। 

शिविर स्थल पर डॉ. हरीश वरभे, नगरसेवक वीरेंद्र कुकरेजा, नगरसेविका प्रमिला मथरानी, नगरसेविका प्रगति यादव, पूर्व नगरसेवक सुरेश जग्यासी, एड अनिल मूलचंदानी, एडवोकेट राजेश बचवानी, एड. विजय लालवानी, एडवोकेट दिलीप विधानी, एडवोकेट विजय क्रिशनानी, डॉ. जयप्रकाश दीपानी, दीपक लालवानी, रोहित यादव, सतीश आनंदानी, राजेश बटवानी, नंदलाल पंजवानी, राजकुमार पंजवानी, गंगाराम कोडवानी, कुंदनदास गिदवानी, प्रकाश कल्यानी, मूलचंद सेतिया, मंजू कुंगवानी, उषा दानी, कनक प्रियानी, मूलचंद सेतिया ने शिविर स्थल पर भेंट दी।

शिविर सफल बनाने के लिए ज्योति सचदेव, मीरा हासनानी, प्रिया केवलरामानी, दीपा जादवानी, बबीता गगनानी, ओमप्रकाश बतरा, महेश केवलरामानी, नंदलाल मनशानी, प्रदिप बालानी, राकेश एड कमल आहुजा, सुंदर मुलचंदानी, मुकेश चौधरी सुनील बिखानी, पिंकी केवलरामानी, सोनू चेलानी, मोहन मुलचंदानी, कुमार खुशालानी,  दिपक वाधवानी, संजय हेमराजानी, प्रकाश केवलरामानी, जगदीश केवलरामानी, प्रकाश आनंदानी, जीतु लालवानी, मयूर क्रिशनानी, गुल वासवानी, तुलसी सचदेव, दिलीप मीरानी, नंदलाल जयसिंघानी, प्रकाश लालवानी, पियुष हासनानी, इंद्रकुमार खिलवानी, नरेश आलवानी, टोनी मुलचंदानी, दिपक आडवानी, नितिन ढोलवानी, दिनेश केवलरामानी, रोहित चौधरी, मनोज जानियानी, नरेश आलवानी, नंदलाल वासवानी सुनील मोटवानी,अमर कटारिया, नितिन गोधानी की भूमिका अहम रही
समाचार 2384574144611844303
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list