Loading...

स्वास्थ्य और वेलनेस की दुनिया में तनुका हलदर के बढ़ते कदम


नागपुर। तनुका हलदर का 16 वर्षों का अनुभव, 15,000+ लोगों का स्वास्थ्य मार्गदर्शन, मिसेज इंडिया स्टाइल आइकन 2025 की विजेता और अब TEDx मंच पर गूंजा रहीं है  स्वास्थ्य का संदेश। स्वास्थ्य और वेलनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी तनुका ने 14 मार्च 2025 को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मंडी में आयोजित TEDx मंच पर अपने विचारों से श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया। पिछले 16 वर्षों से  कल्याण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी तनुका 15,000 से अधिक लोगों को मार्गदर्शन दे चुकी हैं, जिससे उन्होंने न केवल फिटनेस बल्कि संतुलित जीवन जीने की दिशा भी दिखाई है।


अपने प्रभावशाली वक्तव्य में उन्होंने आधुनिक जीवनशैली, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही को आज की सबसे बड़ी समस्या बताया। उन्होंने जोर देकर कहा- 'स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना, जीवन को नजरअंदाज करना है'। तनुका ने अपने अनुभवों के आधार पर बताया कि कैसे छोटे-छोटे बदलाव, सही मार्गदर्शन और निरंतरता से कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। उनकी स्पीच ने यह स्पष्ट कर दिया कि सच्चा ट्रांसफॉर्मेशन केवल शरीर का नहीं, बल्कि मन, भावनाओं और जीवनशैली के संतुलन से आता है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत सफर की सफलता है, बल्कि यह एक मजबूत संदेश भी है- कि सही सोच, समर्पण और निरंतर प्रयास से कोई भी व्यक्ति समाज में बदलाव की प्रेरणा बन सकता है।
समाचार 5283137716033207325
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list