श्रीकृष्ण मंदिर में नरसिंह जयंती पर भजन संध्या
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_03.html
नागपुर। जरीपटका के चावला चौक के पास स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में नरसिंह जयंती पर भजन संध्या का आयोजन किया गया. महिला भक्त मंडली ने भगवान नरसिंह की महिमा का गुणगान किया. मूरजमल स्वामी ने प्रवचन में कहा कि धर्म की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लिया था. महिलाओं ने श्रीकृष्ण स्तुति, श्री विष्णु सहस्रनाम तथा गीता का पाठ किया.
चंद्र भगत, लेखराज भगत, मोनिका आडवाणी, रेखा आडवाणी, मूरजमल स्वामी ,मुरली महाराज, हरिओम महाराज, जमुना ज्ञानचंदानी, मीना पमनानी, मुस्कान आडवाणी आदि श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राधा-कृष्ण एवं भगवान नरसिंह की महाआरती की गई. तदुपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया.
