Loading...

पूर्णब्रह्म अभियान के अंतर्गत नेत्रहीन बुजुर्गो को खाद्यान्न वितरण


नागपुर। ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान द्वारा संचालित पूर्णब्रह्म अभियान के अंतर्गत विठ्ठल नगर क्षेत्र में एक टीन की झोपड़ी में रहने वाले चार नेत्रहीन वरिष्ठ नागरिकों को तथा देवाशय वृद्धाश्रम में रहने वाले मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्गों को खाद्यान्न एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।


परदेशी गुरवेलिया, श्रीमती संगीता गुरवेलिया, निलावती बंसोड़ और मंजुषा शेंडे ये चारों नेत्रहीन हैं। वे पहले कुर्सियां बुनने का काम करके अपना जीवनयापन करते थे, लेकिन वर्तमान में यह काम लगभग बंद हो जाने से उनके सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। साथ ही वे शारीरिक रूप से भी अत्यंत कमजोर हो चुके हैं। इसकी जानकारी मिलते ही ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान की पूर्णब्रह्म अभियान टीम तुरंत उनकी सहायता के लिए पहुंची।

सुभेदार लेआउट स्थित ज्येष्ठ नागरिक कृती समिति द्वारा संकलित अनाज व अन्य सामग्री, साथ ही ‘एका विचाराचे आम्ही’ संस्था तथा बृजेश खापेकर द्वारा प्राप्त दान से उपरोक्त दोनों स्थानों पर खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान के सचिव डॉ. राजू मिश्रा, सदस्य सुरेश उरकुडे तथा बृजेश खापेकर की उपस्थित में ज्येष्ठ नागरिक कृती समिति के गणेश मुधोलकर और दिवाकर वाघमारे के हाथों वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
समाचार 6220583104542403676
मुख्यपृष्ठ item