Loading...

महिला काव्य मंच नागपुर इकाई की 'युद्ध से बुद्ध तक' और 'मजदूर दिवस' पर काव्य गोष्ठी संपन्न


नागपुर। महिला काव्य मंच नागपुर इकाई की काव्य गोष्ठी का मई माह का आयोजन संस्थापक नरेश नाज़ सर के मार्गदर्शन में ऑनलाइन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अलका अग्रवाल सिग्तिया, अध्यक्ष मकाम महाराष्ट्र, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं तथा रीमा दीवान चड्ढा, उपाध्यक्ष मकाम महाराष्ट्र, ने विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभाई। 

'युद्ध से बुद्ध तक' और मजदूर दिवस गोष्ठी के विषय आज के दिन और वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार बहुत सही चुने थे। मुख्य अतिथि अलका जी ने विषय पर प्रकाश डाला और बुद्ध के सिद्धांतों की महत्ता प्रतिपादित की ।उन्होंने अपनी कविता के साथ कुछ मर्मस्पर्शी शेर भी सुनाये। रीमा चड्ढा जी ने स्त्री के बुद्धत्व पर अपनी चर्चित कविता सुनायी। मकाम नागपुर इकाई की अध्यक्ष शगुफ्ता काज़ी की उपस्थिति में नीरजा ठाकुर की सरस्वती वंदना और संचालन के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई।

सभी रचनाकारों ने बहुत ही सुंदर तरीके से इन विषयों पर अपने विचारों को पिरोया । जिनमें मुख्य रूप से वंदना सहाय, विशाखा खंडेलवाल, सुषमा शर्मा, डाॅ. कामिनी शुक्ला, उमा हरगन, अर्चना चौरसिया, रजनी कौशिक, किरण हटवार, प्रीति कटकवार, जिगिशा शाह, रेशम मदान, शिवानी सिंह और चैताली मदान  का समावेश रहा। अध्यक्षीय वक्तव्य एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
समाचार 6243927647424537458
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list