Loading...

स्व. देवकीबाई बंग कनिष्ठ महाविद्यालय का बारहवीं की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता


विद्यालय की वाणिज्य शाखा की छात्रा इरमफातिमा खान हिंगणा तालुका में प्रथम

नागपुर/हिंगणा। यहां स्थित स्व. देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल एवं विज्ञान-वाणिज्य कनिष्ठ महाविद्यालय ने बारहवीं कक्षा के परिणाम में अपनी सफलता की परंपरा को कायम रखा है। हाल ही में घोषित परिणाम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, जिसमें वाणिज्य शाखा की छात्रा कु. इराम फातिमा खान ने 89.83% अंक प्राप्त कर हिंगणा तालुका में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

महाविद्यालय का वाणिज्य शाखा का परिणाम 90.32% रहा है। इस शाखा से कुल 62 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 56 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। तालुका में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इराम खान के बाद कु. तनिषा सिंह राठौड़ ने 88.33% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कुमार दर्शन गुरव ने 87% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

विज्ञान शाखा का परिणाम भी अत्यंत प्रभावशाली रहा है, जिसमें इस शाखा का परिणाम 92.50% रहा। विज्ञान शाखा से कुमार प्रज्योत बनसोड ने प्रथम, कु. लक्ष्मी यादव ने द्वितीय तथा चि. युगांक साखरे ने महाविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट सफलता पर संस्था के अध्यक्ष रमेशचंद्र बंग, कोषाध्यक्ष महेश बंग, उपाध्यक्ष अरुणा बंग तथा विद्यालय के प्राचार्य नितीन तुपेकर ने सभी सफल विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे की उच्च शिक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय कनिष्ठ महाविद्यालय के शिक्षकगण के उत्कृष्ट मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया।
समाचार 7966435761552926127
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list