दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के छात्रों का यश
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_189.html
सफलता की ओर दयानंद का एक और कदम
नागपुर। आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए सत्र 2025 -26 में सफलता के शिखर को छूते हुए सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम प्राप्त किए। जिसमें कनिष्ठ महाविद्यालय का परीक्षा फल 98.27% रहा व विज्ञान विभाग ने 100% परीक्षा परिणाम देकर अपनी सर्वोच्चता को बरकरार रखा। साथ ही साथ वाणिज्य विभाग ने 95.52 %परीक्षा परिणाम देकर सफलता का परचम लहराया।
कला संकाय की छात्राओं ने भी अपनी विशेषता को सिद्ध किया एवं उनका परीक्षा फल 97.07% रहा है। कला संकाय की पांच छात्राओं ने प्रावीण्यता सूची में अपना नाम दर्ज करा कर शाला को गौरवान्वित किया। जिसमें कुमारी सुमीक्षा राजेंद्र सहारे ने 88.33 % प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। अन्य छात्राओं में कुमारी जानवी अजय कोचे ने 88.17%, कुमारी प्रोनिष्का कालिदास धोमने ने 86.50%, कुमारी अक्षरा गजानन शेवटकर ने 85.83%, कुमारी रूपसरी शैलेंद्र नागदेवते ने 84.67% प्राप्त कर अपनी गुणवत्ता को सिद्ध किया।
संस्था अध्यक्ष अशोक कृपलानी, उपाध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा, सचिव राजेश लालवानी, सहसचिव वेदप्रकाश वाधवानी, कोषाध्यक्ष भूषणजी खूबचंदानी, वरिष्ठ महाविद्यालय के इंचार्ज वेद प्रकाश आर्य एवं समस्त पदाधिकारियों तथा प्रभारी प्राचार्या डॉ. संगीता हरीरामानी ने समस्त अध्यापिकाओं एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रभारी प्राचार्या द्वारा सफलता का संपूर्ण श्रेय सम्मानीय व्यवस्थापकों, अध्यापिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, पालकों एवं छात्राओं को दिया।
