वनवासी कल्याण अनाथ आश्रम को भेंट की खाद्य सामग्री
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_04.html
नवोदय बिजनेस असोसिएशन का उपक्रम
नागपुर। प्रति माह अनाथ आश्रम को भेंट देने की इस कड़ी में रविवार को मैत्री परिवार द्वारा संचालित विदर्भ वनवासी रहवासी आश्रम में रहने वाले बच्चो के लिये नवोदय बिजनेस असोसिएशन अध्यक्ष मनोहरलाल आहुजा के नेतृत्व में खाद्य सामग्री भेंट की। साथ ही बच्चो को वस्त्र भी प्रदान किये गए। इस उपक्रम में सचिन कुमार पुनियानी का विशेष सहयोग रहा है।
आश्रम के सरंक्षक बंडू भगत के हाथ सभी सामग्री सुपुर्द की गई। सभी सदस्यों ने बालको से बात कर उनके भविष्य संबंधित चर्चा की। कुछ बच्चो ने नृत्य, गीतों की प्रस्तुतियां देकर अपने हुनर का परिचय दिया। सभी को नवोदय बिजनेस असोसिएशन ने आश्वासन दिया कि हमेशा उनके जरूरत को पूरा करने की भरसक कोशिश हमेशा की जाती रहेगी। मनोहरलाल आहुजा, रमेशकुमार मूंदड़ा, लक्ष्मण जी मेंडरे, अशोक Just, संजय खरे, गोपाल मुल्तानी, रमेशजी साहू, नरेश पवनीकर, सुरेन्द्र जैन की उपस्थिति रही।
