आदिवासी युवा लवेश की सफलता
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_06.html
नागपुर। आदिवासी समाज के होनहार युवा लवेश प्रदीप वरखड़े ने उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल पुणे द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा 90% अंक प्राप्त कर मेरिट में उत्तीर्ण की, अतुलेश इंग्लिश कॉन्वेंट और जूनियर कॉलेज नागपुर के विद्यार्थी लवेश आदिवासी समुदाय से आते हैं उनकी इस सफलता पर आदिवासी समाज गौरवानवित महसूस कर रहा है।
लवेश की इस सफलता पर आदिवासी समाज ने उनका अभिनंदन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । लवेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। लवेश की इस सफलता पर उनके नाना देविदास मडावी और मामा राहुल मडावी ने उनका अभिनंदन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
