Loading...

आदेश जैन को हिंदी राष्ट्रभाषा सम्मान प्रदान किया गया


नागपुर। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी, प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली महासचिव प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा व डॉ. लाल सिंह किरार राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के मार्गदर्शन में नागपुर आकाशवाणी हिंदी विभाग में उद्घोषक एनाउंसर व विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के संयोजक साहित्यिक मंच के संस्थापक आदेश जैन को नागपुर में मेघा अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रेरणा राष्ट्रभाषा सम्मान स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र आदि आदेश जैन को नागपुर महाराष्ट्र हिंदी प्रचारक व  हिंदी कवयित्री मेघा अग्रवाल ने प्रदान किया। अंग वस्त्र शादाब अंजुम ने पहनाया व स्मृती चिन्ह  मेघा अग्रवाल ने प्रदान किया। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी सेवियों को सम्मानित करने के साथ ही हिंदी राष्ट्रभाषा अभियान को सतत प्रचारित व प्रसारित कर रही है। हिंदी में अपना योगदान दे अपने कर्तव्य का निर्वाहन कर रही है।
समाचार 1279919749650512614
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list