Loading...

भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद की ओर से मनाया गया कामगार दिन


नागपुर। अंतरराष्ट्रीय कामगार दिवस के अवसर पर भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद द्वारा श्रमिकों के सम्मान में 1 मई को प्रमुख अतिथी नगरसेविका साधनाताई बरडे, ऋषीची कारोंडे, पूर्व म्हाडा संचालक, पूर्व नगरसेवक ईश्वर बरडे, प्रदेश उपाध्यक्ष (काँग्रेस ओबीसी सेल ) मl. सचिन वैद्य का एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


इस अवसर पर परिषद के संपर्क प्रमुख नरेंद्र मरघडे, गोंदिया जिल्हा अध्यक्ष राजीव अंबादे, युवा सेल अध्यक्ष अनिकेत रंगारी, हिंगणा अध्यक्ष प्रीतम रामटेके, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर कामगार वर्ग के योगदान को सराहा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प लिया।  कार्यक्रम का आयोजन गजानन चकोले, शहर अध्यक्ष (कामगार सेल) और (सांस्कृतिक सेल) शहर अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत इन्होने किया.

कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष राजेश रंगारी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास में कामगारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है, इसलिए उनके अधिकारों की रक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर उपस्थित भिमराव सहारे, बाळा राघोर्ते, बालाजी कुतुरे, यशवंत कावरे, गमन रहांगडाले, चंद्रकला चौधरी, लिला डेहरवाल, सलोनी ठाकरे, चंदन चौधरी, सुखराम चौरगडे, दिलीप दवणे, यमुना चौरगडे, सभी सदस्यों ने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के निर्माण के लिए तथा श्रमिकों के हितों की सुरक्षा हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम के अंत में विविध क्षेत्र मे कार्यरत सदाशिव मिटकर, शंकरजी जांभुळे, सोयब सैय्यद, अब्दुल अजीम, रुपेश बावणे, आकाश गोरले, कमलेश आजनकर नीता राजेश कोंबे, वैशाली पंढरे, उमेश डेकाटे, रोशन काळे , विलास वैतागे, बी. एस . वनकर कामगारों को अतिथी द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में परिषद के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन राधेश्याम राजपुत और आभार प्रदर्शन गजानन चकोले ने किया|
समाचार 3661918035968581025
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list