विजयिनी सखी मंच ने स्थापना दिन पर किया सामुहिक अथर्वशीर्ष का पाठ
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_149.html
नागपुर। विजयिनी सखी मंच के पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में उपक्रम 'सौभाग्यपूर्ण पल के अंतर्गत विजयिनी सखी मंच ने पाँचवा स्थापना दिवस धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस पर सभी सखियों ने सामूहिक अथर्वशिर्ष पाठ, श्री गणेश चालीसा पाठ किया। शिव परिवार की जयमाला श्रीगणेशजी को अर्पित की।
तीन रंगों से सज़ी पूजा की थाली से एक जैसी पारंपरिक पोशाक में सामूहिक आरती अर्पित की। पूनम हिंदुस्तानी, रिंकू घोष, शीला श्रीरसागर, वीनू वत्सल, हिना गजवानी, कविता कौशिक, मनीषा चौधरी, सुनीता सिंह, नीता वाड़ी भस्मे, सरिता श्रीवास्तव, राधा यादव, मंजू देवांगन, ज्योति रेवतकर, राजलक्ष्मी मुरलीधरन, रेखा पित्रोदा, लक्ष्मी चंद्रमौली, किरण हटवार, सरिना मड़ावी, वैंकटा लक्ष्मी की विशेष रूप सेमौजूदगी रही। गणेश टेकड़ी मंदिर के सभी पदाधिकारियों का सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

